सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी 2023 में 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

 राशिफल 2023 - 01 जनवरी 2023 से नया वर्ष शुरू हो जाएगा। नए साल के पहले महीने में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। साल से पहले ही महीने में शनि का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। जनवरी 2023 में कुल मिलाकर चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जबकि 2 ग्रहों की चाल बदलेगी। Rashifal 2023:- जनवरी 2023 में शनि के साथ सूर्य और शुक्र ग्रह का राशि  परिवर्तन होगा। इसके अलावा बुध और मंगल ग्रह से मार्गी होंगे। जनवरी में 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन और 2 ग्रहों के चाल में बदलाव से कुछ राशि के जातकों को परेशानियों  का सामना करना पड़ सकता है। जनवरी 2023 में सूर्य का गोचर धनु से मकर राशि में 14 जनवरी को होगा। फिर 17 जनवरी को न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव मकर राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर  जाएंगे 22 जनवरी 2023 शुक्र कुंभ राशि में आ जाएंगे। इसके अलावा बुध और मंगल जनवरी में ही वक्री से मार्गी हो जाएंगे। मंगल 12 जनवरी को माग होंगे जबकि बुध 18 जनवरी 2023 को मार्गी होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातको...

जीवन में जब भी अपने लिए कोई नियम बनाएं तो उसका पालन जरूर करें

  महाभारत का किस्सा है। एक ब्राह्मण बहुत रो रहा था, क्योंकि उसकी गायों को एक चोर भगाकर ले जा रहा था। ब्राह्मण रोते हुए अर्जुन के ब्राहमण ने अर्जुन से कहा, चोर भागे चले जा रहे हैं, आप राजा है, मेरी रक्षा कीजिए। अर्जुन ने सोचा कि मैं शस्त्रों के बिना चोरों के पीछे जा नहीं सकता। मेरे शस्त्र वहां रखे हैं, जहां एकांत में मेरे बड़े भाई और द्रौपदी के साथ बैठे हैं। द्रौपदी अपने पांचों पत्तियों के साथ एक अनुशासन के साथ जीवन जी रही थीं। एक नियम ये था कि जब वह किसी एक पति के साथ बैठी है। तो उस समय कोई दूसरा पति कमरे में प्रवेश नहीं करता था। अर्जुन के सामने शस्त्रों की समस्या थी और दूसरी और चोर गायों को चुराकर ले जा रहे थे अर्जुन ने सोचा कि इस ब्राह्मण के आंसू पोंछना मेरा कर्तव्य है। अब परिणाम जो भी हो, मुझे इस ब्राहमण की रक्षा करनी चाहिए। ऐसा सोचकर अर्जुन युधिष्ठिर और द्रौपदी के कमरे में चले गए, नियम तोड़ा, शस्त्र उठाया और ब्राह्मण की गायों को चोरों से छुड़वाया। अर्जुन लौटकर आए और युधिष्ठिर द्रौपदी से बोले, मैंने नियम तोड़ा है, इसलिए अब मैं 12 वर्षों के लिए वन में जाऊंगा। पांचों पांडवों ने ये...

मंदसौर शहर शातिर बदमाश वाहन चोर के कब्जे से दो मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया Mandsaur News Hindi

मंदसौर पुलिस, थाना शहर कोतवाली ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश वाहन चोर के कब्जे से दो मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। Mandsaur news hindi :श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मंदसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने हेतु आदेश जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी को दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली T.I. श्री अमित सोनी के नेतृत्व में वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है शातिर बदमाश से दो मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है थाना शहर कोतवाली पर आगे की पूछताछ आरोपी का P. R. प्राप्त कर जारी है दिनांक 18.12.2022 एवं दिनांक 19.12.2022 को अलग-अलग फरियादियों द्वारा अपनी अपनी मोटरसाइकिल अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग समय पर चोरी होने की रिपोर्ट थाना शहर कोतवाली पर लिखवाई थी जिनकी पतारसी के दौरान गठित टीम को मुख...

गरोठ पुलिस द्वारा अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन करते 140 किलोग्राम डोडाचुरा किया जप्त Today Mandsaur News hindi

मंदसौर पुलिस, थाना गरोठ द्वारा अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन करते 140 किलोग्राम डोडाचुरा किया जप्त। Mandsaur news hindi गरोठ (भानपुरा) :  श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं श्री महेन्द्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं सुश्री निकिता सिंह, एस.डी.ओ.पी. सीतामऊ/गरोठ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों के रोकथाम वधरपकड अभियान के तहत निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में गरोठ पुलिस को मिली सफलता। घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 25.12.22 को चालक प्रहलाद नायक नि० ग्राम बरखेडा नायक थाना शामगढ द्वारा सफेद रंग की महिन्द्र कंपनी की XUV 500 कार मे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन मुखबिर सुचना पर ढलमु फंटा पर नाका बंदी के दौरान उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया गया जो उक्त वाहन चालक द्वारा पुलिस को देखकर वाहन को ढलमु फंटा से आगे खेरखेडा तरफ कच्चे रास्ते पर ले जाने लगा जो पुलिस द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते चालक प्रहलाद नायक करीब एक किलोमीटर दूरी पर अपनी गाड़ी का गेट खोलकर गाडी छोड़कर भ...

मौसम खबर :दिन व रात के तापमान में और बढोत्तरी

 दिसम्बर माह अंतिम चरण में फिर भी ठंड का प्रभाव  Weather report : शीत ऋतु में भी ऐसा महसुस हो रहा है कि ग्रीष्मकाल चल रहा हो। इसके साथ ही तापमान में भी बढोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में और बढोत्तरी हो गई दिन में तो गर्मी का अहसास रहा। हालांकि मौसम विभाग बार-बार दोहरा रहा है कि 28 दिसम्बर के बाद मौसम में परिवर्तन आ जाएगा। दिसम्बर माह का अंतिम चरण शुरु हो गया है। लेकिन ठंड का प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। इससे हालात यह बन रहे है कि दोपहर में तो गर्मी भरा वातावरण बन रहा है। तापमान में भी लगातार घट बढ बनी हुई है। शुक्रवार को दिन के तापमान में और बढोत्तरी हो गई। दिन का तापमान 26.8 डिसे रिकार्ड किया या। न्युनतम तापमान भी उछलकर 10 डसे पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 26 डिसे के करीब  जबकि रात का तापमान 9.2 डिसे, इस दौरान सवेरे - शाम अवश्य ठंड ही। शुक्रवार को सवेरे हल्की धुंध भी नजर आई। लेकिन बाद में तेज धुप धुंध गई। इसी बीच मौसम विभाग का  कहना है कि 28 दिसम्बर के बाद मौसम परितर्वन आएगा। दरअसल पहाडी को में बर्फबारी शुरु हुई है। शीतलहर चलने की...

कोरोना के डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट

 कोरोना के डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट मुम्बई। कोरोना के डर के बीच भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के 5वें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। बाजार में लगातार चौथे दिन यह  गिरावट आई है। सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806  के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30. में से 29 शेयरों में गिरावट रही। अडाणी पोर्टस, अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक समेत निफ्टी के 47 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ तीन शेयर्स सिप्ला, डिविस लैब और टाइटन में तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार में गिरावट से शेयर धारको को भारी नुकसान हुआ है।

मधुमक्खियो के हमले से छह घायल

 मधुमक्खियो के हमले से छह घायल Mandsaur news hindi काचरिया चन्द्रावत स्थित होलीक्रास कान्वेट स्कूल में प्रात: 11 बजे करीब किसी शरारती ने मधुमक्खी के छत्तो पर पत्थर फेंक दिया, इससे मधुमक्खियां उड़ गई। दसवीं के 4 छात्रों को मधुमक्खियों ने डंक मारे, मौके पहुंचे शिक्षक विजयसिंह राठौड व शिक्षिका कीर्ति को भी मधुमक्खी ने डंक मार दिए। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को क्रिसमस सेलीब्रेशन होने से 10 बजे ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी, अन्यथा कई बच्चे चपेट में आ जाते। स्कूल प्रबंधन के अनुसार दो बार मधुमक्खी के छत्तो को हटाया जा चुका है, लेकिन फिर बैठ जाता है