मधुमक्खियो के हमले से छह घायल
Mandsaur news hindi काचरिया चन्द्रावत स्थित होलीक्रास कान्वेट स्कूल में प्रात:
11 बजे करीब किसी शरारती ने मधुमक्खी के छत्तो पर पत्थर फेंक दिया, इससे मधुमक्खियां उड़ गई। दसवीं के 4 छात्रों को मधुमक्खियों ने डंक मारे, मौके पहुंचे शिक्षक विजयसिंह राठौड व शिक्षिका कीर्ति को भी मधुमक्खी ने डंक मार दिए। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को क्रिसमस सेलीब्रेशन
होने से 10 बजे ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी, अन्यथा कई बच्चे चपेट में आ जाते। स्कूल प्रबंधन के अनुसार दो बार मधुमक्खी के छत्तो को हटाया जा चुका है, लेकिन फिर बैठ जाता है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें