सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीवन में जब भी अपने लिए कोई नियम बनाएं तो उसका पालन जरूर करें

 महाभारत का किस्सा है। एक ब्राह्मण बहुत रो रहा था, क्योंकि उसकी गायों को एक चोर भगाकर ले जा रहा था। ब्राह्मण रोते हुए अर्जुन के ब्राहमण ने अर्जुन से कहा, चोर भागे चले जा रहे हैं, आप राजा है, मेरी रक्षा कीजिए।

अर्जुन ने सोचा कि मैं शस्त्रों के बिना चोरों के पीछे जा नहीं सकता। मेरे शस्त्र वहां रखे हैं, जहां एकांत में मेरे बड़े भाई और द्रौपदी के साथ बैठे हैं। द्रौपदी अपने पांचों पत्तियों के साथ एक अनुशासन के साथ जीवन जी रही थीं। एक नियम ये था कि जब वह किसी एक पति के साथ बैठी है। तो उस समय कोई दूसरा पति कमरे में प्रवेश नहीं करता था।

अर्जुन के सामने शस्त्रों की समस्या थी और दूसरी और चोर गायों को चुराकर ले जा रहे थे अर्जुन ने सोचा कि इस ब्राह्मण के आंसू पोंछना मेरा कर्तव्य है। अब परिणाम जो भी हो, मुझे इस ब्राहमण की रक्षा करनी चाहिए।

ऐसा सोचकर अर्जुन युधिष्ठिर और द्रौपदी के कमरे में चले गए, नियम तोड़ा, शस्त्र उठाया और ब्राह्मण की गायों को चोरों से छुड़वाया। अर्जुन लौटकर आए और युधिष्ठिर द्रौपदी से बोले, मैंने नियम तोड़ा है, इसलिए अब मैं 12 वर्षों के लिए वन में जाऊंगा।

पांचों पांडवों ने ये नियम बनाया था कि जो भी नियम तोड़ेगा, उसे 12 वर्षों के लिए वन में जाना पड़ेगा।

द्रौपदी और युधिष्ठिर ने अर्जुन को बहुत समझाया कि हम तुम्हें स्वीकृति देते हैं, लेकिन अर्जुन ने कहा, हम क्षत्रिय हैं, नियम बनाकर तोड़ते नहीं है। ऐसा कहकर अर्जुन वन में चले गए।

सीख इस किस्से से हम दो बातें सीख सकते हैं। पहली, अपने कर्तव्य सबसे पहले पूरे करने चाहिए। दूसरी बात, हम जब भी कोई नियम बनाएं तो उनका पालन दृढ़ता के साथ जरूर करना चाहिए। अगर एक बार दृढ़ता खंडित हो गई, कोई नियम टूट गया तो नियम हमेशा टूटते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मंदसौर पुलिस को मिली महत्वपुर्ण सफलता Mandsaur News Today

 मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली को मिली (24  जनवरी 2023 )  महत्वपूर्ण सफलता, सनसनी खेज नकबजनी का मन्दसौर पुलिस ने किया 24 घन्टे में खुलासा, घर में सिक्युरिटी गार्ड का काम करने वाला ही निकला शातिर चोर, आरोपी सिक्युरीटी गार्ड के कब्जे से चोरी गए 9 लाख 20 हजार रुपये के आभूषण व नगदी जप्त। मंदसौर पुलिस को मिली महत्वपुर्ण सफलता- सनसनी खेज नकबजनी का मन्दसौर पुलिस ने किया 24 घन्टे में खुलासा, घर में सिक्युरिटी गार्ड का काम करने वाला ही निकला शातिर चोर, आरोपी सिक्युरीटी गार्ड के कब्जे से चोरी गए 9 लाख 20 हजार रुपये के आभूषण व नगदी जप्त घटना का संक्षिप्त विवरण: - दिनांक 21.01.2023 को फरियादी हितेश पिता मोहन मेघनानी निवासी दशरथ नगर मन्दसौर ने थाना शहर कोतवाली मन्दसौर पर रिपोर्ट किया कि वह तथा उनका परिवार उनके पारिवार में विवाह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु उदयपुर राज गये थे। वापस आने पर ज्ञात हुआ कि घर पर बदमाशो द्वारा घर का ताला तोडकर 13 तोले का सोने का हार, चार सोने की अंगुठीयां दो सोने के झुमके, चांदी का सिक्का व नगदी 50,000/- रुपये कुल मश्रुका 9 लाख 20 हजार रुपये का चोरी कर लिय...

कोरोना के डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट

 कोरोना के डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट मुम्बई। कोरोना के डर के बीच भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के 5वें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। बाजार में लगातार चौथे दिन यह  गिरावट आई है। सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806  के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30. में से 29 शेयरों में गिरावट रही। अडाणी पोर्टस, अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक समेत निफ्टी के 47 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ तीन शेयर्स सिप्ला, डिविस लैब और टाइटन में तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार में गिरावट से शेयर धारको को भारी नुकसान हुआ है।