मंदसौर :देवास में फिर मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में बेस्ट मस्कुलर मेंन का खिताब जीता
मंदसौर. 14 वी मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा 23 से 25 दिसम्बर 2022 तक पंजाब के लुधियाना में खेली जावेगी । दशपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ के सचिव शैलेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि इस स्पर्धा में मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार बॉडीबिल्डर मन्दसौर के नवीन ग्वाला का चयन किया गया है जो लुधियाना पंजाब में मन्दसौर का नाम गौरवान्वित करेंगे। एमपी में लगातार टाइटल ट्राफियों पर मन्दसौर का कब्जा - मन्दसौर के निकट गरोठ के नवीन ग्वाला ने हाल ही में 18 दिसम्बर 2022 को देवास में हुए मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैम्पियन शिप में भाग लेकर अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर । मध्यप्रदेश की बेस्ट मस्कुलर मेन श्री मन्त ट्रॉफी पर कब्जा जमाया ओर
नगद 10 हजार की राशि और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। वही खेल स्पर्धा का अनूठा संचालन
राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी
मुस्कुराके ने किया । लुधियाना पंजाब में मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में शामिल होने और देवास में हुए मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में बेस्ट मस्क्युलरमेंन का खिताब जितने ओर पर नवीन ग्वाला (गरोठ) को दशपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ की ओर से संस्था के संरक्षक प्रकाश सिसौदिया , संस्था के अध्यक्ष विशाल गोयल
(उद्योगपति), पदाधिकारियों में विकास भंडारी (सीए), वेद प्रकाश मिश्रा, कीर्तिश जैन, संदीप मेहता, लोकेश भार्गव, प्रवीण खत्री, अनिल
जैन, अनिल पाटीदार, अमित गोदावत, मनीष सोनी, विजय चौहान संदीप जैन, रवि गेहलोत, विजय टेकचंदानी, जलज सिसौदिया, मयंक सिसौदिया, शाहरुख खान, हार्दिक खत्री सहित सदस्यगणों ने बधाई प्रेषित की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें