राशिफल 2023 - 01 जनवरी 2023 से नया वर्ष शुरू हो जाएगा। नए साल के पहले महीने में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। साल से पहले ही महीने में शनि का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। जनवरी 2023 में कुल मिलाकर चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जबकि 2 ग्रहों की चाल बदलेगी।
Rashifal 2023:- जनवरी 2023 में शनि के साथ सूर्य और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके अलावा बुध और मंगल ग्रह से मार्गी होंगे। जनवरी में 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन और 2 ग्रहों के चाल में बदलाव से कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जनवरी 2023 में सूर्य का गोचर धनु से मकर राशि में 14 जनवरी को होगा। फिर 17 जनवरी को न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव मकर राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे 22 जनवरी 2023 शुक्र कुंभ राशि में आ जाएंगे। इसके अलावा बुध और मंगल जनवरी में ही वक्री से मार्गी हो जाएंगे। मंगल 12 जनवरी को माग होंगे जबकि बुध 18 जनवरी 2023 को मार्गी होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए जनवरी के महीने में विशेष सावधानियां बरतनी होगी।
मेष राशि
जनवरी में शनि समेत मंगल और सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। इन ग्रहों के प्रभाव के कारण आपके हर एक कार्य में बाधाओं और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक हानि भी हो सकती है इस कारण अपने खर्चों को काबू में रखने की कोशिश करें। परिवार में तनाव और कलह पैदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यलय में सहकमी संग विवाद हो सकता है। सेहत में गिरावट और संतान की चिंता इस महीने आपको ज्यादा परेशान करेगी।
कन्या राशि
ग्रहों का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआती दिनों में आपको वृश्चिक राशि जनवरी में इस राशि के जातकों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामन करना पड़ सकता है। वाद-विवाद पैदा होते रहेंगे, जिसमें आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते है। जमीन से जुड़े मुद्दे में आपको नई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम का बोझ ज्यादा रहेगा। जनवरी में परिवार में ज्यादा समय नहीं दे पाने के कारण परिवार के सदस्यों से मनमुटाव भी पैदा हो सकता है। व्यापार में घाटा भी उठना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
17 जनवरी को जैसे ही शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे इस राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। जिस कारण से कार्य में जल्दी सफलता हासिल नहीं होगी। नौकरी और व्यवसाय के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला ही रहने वाला होगा। इस महीने आपके खाते से, ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। बेवजह के झगड़े बढ़ सकते हैं। सेहत संबंधित परेशानियों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
सफलताएं मिलेगी और धन लाभ भी होगा लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा कुछ तरह की परेशानियां आने लगेगी। बेवजह के खचों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। पूरे महीने आप भागदौड़ ही करते रहेंगे। करियर में मिलाजुला ही संकेत है। निवेश संबंधी योजनाओं में सोच विचार कर ही फैसला लें। इस महीने किसी को उधार देने से बचें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें