सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंदसौर शहर शातिर बदमाश वाहन चोर के कब्जे से दो मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया Mandsaur News Hindi

मंदसौर पुलिस, थाना शहर कोतवाली ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश वाहन चोर के कब्जे से दो मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
Mandsaur police


Mandsaur news hindi :श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मंदसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों

पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने हेतु आदेश जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी
प्रभारी को दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री
सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली T.I. श्री अमित सोनी के नेतृत्व में वाहन चोरी
करने वाले शातिर बदमाश का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है शातिर बदमाश से दो मोटरसाइकिल
जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है थाना शहर कोतवाली पर आगे की पूछताछ आरोपी का P. R. प्राप्त कर
जारी है दिनांक 18.12.2022 एवं दिनांक 19.12.2022 को अलग-अलग फरियादियों द्वारा अपनी अपनी
मोटरसाइकिल अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग समय पर चोरी होने की रिपोर्ट थाना शहर कोतवाली पर
लिखवाई थी जिनकी पतारसी के दौरान गठित टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की औकार भील निवासी
भोजपुर थाना बाजना जिला रतलाम का निवासी है जो बड़े ही शातिर ढंग से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को
अंजाम देता है सूचना पर से शातिर बदमाश अपराधी ओकार पिता नाकजी निनामा जाति भील उम्र 22 साल निवासी
ग्राम भोजपुरा थाना बाजना जिला रतलाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल जप्त करने
में सफलता हासिल की है।
जब्त मनुका:- 1 मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर MP 14 MY 0341,
02 मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स MP 14 MQ 7691
कुल कीमती करीबन 100000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी:- औकार पिता नागजी निनामा जाती मीणा भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम भोजपुरा थाना बाजना
जिला रतलाम
सराहनीय कार्य पुलिस टीम उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने एवं चोरी के वाहनों को बरामद करने में निरीक्षक
अमित सोनी थाना प्रभारी पुलिस थाना शहर कोतवाली प्रभार अमित मिश्रा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 121 अर्जुन
सिंह कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 368 मुनव्वर उद्दीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 248 आलोक सिंह एवं का आर.
जितेन्द्र टाक आरक्षक हरीश यादव आरक्षक भानु प्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मंदसौर :लुधियाना पंजाब में मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग के मंच पर खेलेंगे मन्दसौर के नवीन ग्वाला

  मंदसौर :देवास में फिर मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में बेस्ट मस्कुलर मेंन का खिताब जीता मंदसौर. 14 वी मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा 23 से 25 दिसम्बर 2022 तक पंजाब के लुधियाना में खेली जावेगी । दशपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ के सचिव शैलेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि इस स्पर्धा में मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार बॉडीबिल्डर मन्दसौर के नवीन ग्वाला का चयन किया गया है जो लुधियाना पंजाब में मन्दसौर का नाम गौरवान्वित करेंगे। एमपी में लगातार टाइटल ट्राफियों पर मन्दसौर का कब्जा - मन्दसौर के निकट गरोठ के नवीन ग्वाला ने हाल ही में 18 दिसम्बर 2022 को देवास में हुए मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैम्पियन शिप में भाग लेकर अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर । मध्यप्रदेश की बेस्ट मस्कुलर मेन श्री मन्त ट्रॉफी पर कब्जा जमाया ओर नगद 10 हजार की राशि और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। वही खेल स्पर्धा का अनूठा संचालन राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने किया । लुधियाना पंजाब में मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में शामिल होने और देवास में हुए मिस्टर एमपी बॉडीबिल्ड...

मधुमक्खियो के हमले से छह घायल

 मधुमक्खियो के हमले से छह घायल Mandsaur news hindi काचरिया चन्द्रावत स्थित होलीक्रास कान्वेट स्कूल में प्रात: 11 बजे करीब किसी शरारती ने मधुमक्खी के छत्तो पर पत्थर फेंक दिया, इससे मधुमक्खियां उड़ गई। दसवीं के 4 छात्रों को मधुमक्खियों ने डंक मारे, मौके पहुंचे शिक्षक विजयसिंह राठौड व शिक्षिका कीर्ति को भी मधुमक्खी ने डंक मार दिए। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को क्रिसमस सेलीब्रेशन होने से 10 बजे ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी, अन्यथा कई बच्चे चपेट में आ जाते। स्कूल प्रबंधन के अनुसार दो बार मधुमक्खी के छत्तो को हटाया जा चुका है, लेकिन फिर बैठ जाता है

जीवन में जब भी अपने लिए कोई नियम बनाएं तो उसका पालन जरूर करें

  महाभारत का किस्सा है। एक ब्राह्मण बहुत रो रहा था, क्योंकि उसकी गायों को एक चोर भगाकर ले जा रहा था। ब्राह्मण रोते हुए अर्जुन के ब्राहमण ने अर्जुन से कहा, चोर भागे चले जा रहे हैं, आप राजा है, मेरी रक्षा कीजिए। अर्जुन ने सोचा कि मैं शस्त्रों के बिना चोरों के पीछे जा नहीं सकता। मेरे शस्त्र वहां रखे हैं, जहां एकांत में मेरे बड़े भाई और द्रौपदी के साथ बैठे हैं। द्रौपदी अपने पांचों पत्तियों के साथ एक अनुशासन के साथ जीवन जी रही थीं। एक नियम ये था कि जब वह किसी एक पति के साथ बैठी है। तो उस समय कोई दूसरा पति कमरे में प्रवेश नहीं करता था। अर्जुन के सामने शस्त्रों की समस्या थी और दूसरी और चोर गायों को चुराकर ले जा रहे थे अर्जुन ने सोचा कि इस ब्राह्मण के आंसू पोंछना मेरा कर्तव्य है। अब परिणाम जो भी हो, मुझे इस ब्राहमण की रक्षा करनी चाहिए। ऐसा सोचकर अर्जुन युधिष्ठिर और द्रौपदी के कमरे में चले गए, नियम तोड़ा, शस्त्र उठाया और ब्राह्मण की गायों को चोरों से छुड़वाया। अर्जुन लौटकर आए और युधिष्ठिर द्रौपदी से बोले, मैंने नियम तोड़ा है, इसलिए अब मैं 12 वर्षों के लिए वन में जाऊंगा। पांचों पांडवों ने ये...