मंदसौर :श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को झारखंड एवं केंद्र सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में अखिल भारतीय जैन समाज ने जैन बंधुओं से अपील की है कि पूरे देश में 21 दिसंबर बुधवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। देशव्यापी बंद का समर्थन सकल जैन समाज मंदसौर ने भी किया है। सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजमल गर्ग, संयोजक सुरेंद्र लोढा, महामंत्री गोपी अग्रवाल, दिलीप रांका, विनोद मेहता कोषाध्यक्ष प्रो. अशोक अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों ने अपील की है कि सभी व्यापारी दोपहर 2 बजे तक अपना व्यापार व्यवसाय एवं कृषि उपज मंडी में कारोबारपूर्ण रूप से बंद रखें। सकल जैन समाज द्वारा 21 दिसंबर को प्रातः 11 बजे दिगंबर जैन मंदिर तार बंगला बीपीएल चौराहा से मौन रैली निकाली जाएगी जो आजाद चौक श्री सम्मेद शिखर जा पहुंचेगी तो आप सभी जैन बंधुओं से अनुरोध है कि धर्म क्षेत्र की रक्षा हेतु जैन समाज पूर्ण रूप से प्रतिष्ठान बंद रखकर मौन रैली में अधिक से अधिक सपरिवार भाग लेकर अपना विरोध प्रकट करें।
कांग्रेस ने दिया जैन समाज को समर्थन जैन समाज द्वारा किए जा रहे आंदोलन को जिला कांग्रेस कमेटी ने समर्थन व्यक्त किया है। बुधवार को 21 दिसंबर को मंदसौर में जैन समाज द्वारा निकाली जाने वाली मौन रैली को अपना समर्थन दिया. है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने कांग्रेस की ओर से समर्थन देते हुए कहा कि सम्मेद शिखर जैन समाज का प्रमुख तीर्थ है, झारखंड सरकार द्वारा बिना जैन समाज की सहमति के लिए गए फैसले से देशभर के जैन समाजजनों में गहरा रोष है। तत्काल प्रदेश सरकार अपना फैसला बदले।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें