सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कोरोना के डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट

 कोरोना के डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट मुम्बई। कोरोना के डर के बीच भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के 5वें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। बाजार में लगातार चौथे दिन यह  गिरावट आई है। सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806  के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30. में से 29 शेयरों में गिरावट रही। अडाणी पोर्टस, अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक समेत निफ्टी के 47 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ तीन शेयर्स सिप्ला, डिविस लैब और टाइटन में तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार में गिरावट से शेयर धारको को भारी नुकसान हुआ है।

मधुमक्खियो के हमले से छह घायल

 मधुमक्खियो के हमले से छह घायल Mandsaur news hindi काचरिया चन्द्रावत स्थित होलीक्रास कान्वेट स्कूल में प्रात: 11 बजे करीब किसी शरारती ने मधुमक्खी के छत्तो पर पत्थर फेंक दिया, इससे मधुमक्खियां उड़ गई। दसवीं के 4 छात्रों को मधुमक्खियों ने डंक मारे, मौके पहुंचे शिक्षक विजयसिंह राठौड व शिक्षिका कीर्ति को भी मधुमक्खी ने डंक मार दिए। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को क्रिसमस सेलीब्रेशन होने से 10 बजे ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी, अन्यथा कई बच्चे चपेट में आ जाते। स्कूल प्रबंधन के अनुसार दो बार मधुमक्खी के छत्तो को हटाया जा चुका है, लेकिन फिर बैठ जाता है

मंदसौर :लुधियाना पंजाब में मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग के मंच पर खेलेंगे मन्दसौर के नवीन ग्वाला

  मंदसौर :देवास में फिर मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में बेस्ट मस्कुलर मेंन का खिताब जीता मंदसौर. 14 वी मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा 23 से 25 दिसम्बर 2022 तक पंजाब के लुधियाना में खेली जावेगी । दशपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ के सचिव शैलेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि इस स्पर्धा में मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार बॉडीबिल्डर मन्दसौर के नवीन ग्वाला का चयन किया गया है जो लुधियाना पंजाब में मन्दसौर का नाम गौरवान्वित करेंगे। एमपी में लगातार टाइटल ट्राफियों पर मन्दसौर का कब्जा - मन्दसौर के निकट गरोठ के नवीन ग्वाला ने हाल ही में 18 दिसम्बर 2022 को देवास में हुए मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैम्पियन शिप में भाग लेकर अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर । मध्यप्रदेश की बेस्ट मस्कुलर मेन श्री मन्त ट्रॉफी पर कब्जा जमाया ओर नगद 10 हजार की राशि और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। वही खेल स्पर्धा का अनूठा संचालन राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने किया । लुधियाना पंजाब में मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में शामिल होने और देवास में हुए मिस्टर एमपी बॉडीबिल्ड...

Ssc gd :एस एस सी जीडी परीक्षा क्लीयर करने के 6 तरीके

समझें:- एसएससी जीडी परीक्षा के लिए, आपको इसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है कर्मचारी चयन आयोग ने इस वर्ष एसएससी जीड़ी परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए हैं। जिन्हें समझ लेना और सिलेबस तैयार करना अभ्यर्थियों की सफलता के लिए जरूरी है। मॉक टेस्ट है जरूरी:- किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को निकालने के लिए सैंपल पेपर्स हल करना और मॉक टेस्ट देना निहायत जरूरी होता है। इसके अलावा आप कमजोर क्षेत्रों, ऐसे सवालों पर काम करें जिन्हें करने में आपको परेशानी आती है। इसके लिए आप सफलता वीडियो कोर्स की मदद ले सकते हैं। परीक्षा के बेसिक कांसेप्ट्स को समझः- किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले उसके आधारीय ढांचे को समझना बहुत जरूरी है। अगर आपने सिलेबस तैयार कर लिया है तो उसका रिव्यू जरूर करें क्योंकि अभ्यर्थियों के लिए बीते प्रश्न पत्रों में पूछे गए सवालों के आधार पर कांसेप्ट्स समझना जरूरी होता है। समय प्रबंधनः- हरेक प्रतियोगी परीक्षा में ये नियम लागू होता है कि आप तय समय में दिए गए सभी सवाल हल कर पाते हैं या नहीं क्योंकि समय ही ऐसी चीज है जिसके प्रबंधन से आप 2 घंटे या 3 घंटे की परीक्षा में पूछे...

मंदसौर :जीजा साले कर रहे थे तस्करी, दोनों गिरफ्तार

मंदसौर :निवासी बजार जिला जिला बाड़मेर राजस्थान और जेठाराम पित्त गुणेशाराम जाट (29) निवासी जाटो की बस्ती जिला बाड़मेर राजस्थान को हिरासत लेकर कंटेनर की तलाशी की गई। तलाशी पंजाब से गुजरात ले जाना थी शराब पिपलियामंडी. 20 दिसम्बर 2022 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे से एक कंटेनर से एक करोड़ से अधिक की 962 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा साले है। मामले का खुलासा एसपी अनुराग सुनिया ने किया है। एसपी सुजानिया ने बताया कि पिपलियमण्डी थाना पुलिस को मुखबीर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। जिस पर टीआई नरेंद्र यादव और एसआई राकेश चौधरी की टीम ने महू नीमच फोर लेन हाईवे पर नाकाबंदी कर एक कंटेनर क्रमांक 022635 को रोककर कटनर चालक हिराराम पिता चियाराम चौधरी (30) के दौरान कंटेनर में रखी 1962 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की जो 8 हजार 623 लीटर है। इसमें अलग अलग कांड को विदेशी शराब शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि दोनों अवैध शराब को पंजाब लुधियाना से लेकर आए थे और गुजरात ले जा रहे थे। दोनों आ...

मंदसौर :सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध

मंदसौर :श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को झारखंड एवं केंद्र सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में अखिल भारतीय जैन समाज ने जैन बंधुओं से अपील की है कि पूरे देश में 21 दिसंबर बुधवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। देशव्यापी बंद का समर्थन सकल जैन समाज मंदसौर ने भी किया है। सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजमल गर्ग, संयोजक सुरेंद्र लोढा, महामंत्री गोपी अग्रवाल, दिलीप रांका, विनोद मेहता कोषाध्यक्ष प्रो. अशोक अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों ने अपील की है कि सभी व्यापारी दोपहर 2 बजे तक अपना व्यापार व्यवसाय एवं कृषि उपज मंडी में कारोबारपूर्ण रूप से बंद रखें। सकल जैन समाज द्वारा 21 दिसंबर को प्रातः 11 बजे दिगंबर जैन मंदिर तार बंगला बीपीएल चौराहा से मौन रैली निकाली जाएगी जो आजाद चौक श्री सम्मेद शिखर जा पहुंचेगी तो आप सभी जैन बंधुओं से अनुरोध है कि धर्म क्षेत्र की रक्षा हेतु जैन समाज पूर्ण रूप से प्रतिष्ठान बंद रखकर मौन रैली में अधिक से अधिक सपरिवार भाग लेकर अपना विरोध प्रकट करें। कांग्रेस ने दिया जैन समाज को समर्थन जैन समाज द्वारा किए जा रहे आंदोलन को जिला कांग्रेस कमे...